BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: झारखंड में 3 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई, संख्‍या हुई 27

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
ब्रेकिंग: झारखंड में 3 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई, संख्‍या हुई 27
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में यह संख्या बढ़कर 27 हो गई है. जानकारी के मुताबिक 2 हिंदपीढ़ी और 1 सिमडेगा से मरीज की पुष्टि हुई है. रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है.

बतातें चलें कि सोमवार को भी 5 और कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इमें रांची से 3, गिरिडीह से 1 और बोकारो से 1 मरीज थे. राज्य में अब तक कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में पहला मामला 31 मार्च को उजागर हुआ था.

Also Read This: मंत्रिमंडल उपसमिति ने राहत व बचाव कार्य किया शुरू

मलेशियाई मूल की एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी. इसके बाद से लगातार मामले उजागर हो रहे हैं.

झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

1st Case : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.

2nd Case: राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था.

3rd Case : राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.

4th Case : राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा.

5th Case : झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है.

Also Read This: ‘COVID-19’ को लेकर रिम्स की ओर से किया जा रहा है सर्वेक्षण

6th Case : झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

7th Case : झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था.

8th Case : झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी.

9th Case : झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलकर करें देश सेवा: उपायुक्त

Next Post

जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मंत्री बन्ना गुप्ता: आदित्य साहू

Next Post
जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मंत्री बन्ना गुप्ता: आदित्य साहू

जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मंत्री बन्ना गुप्ता: आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d