श्योपुर: जिला प्रशासन की निगरानी, अस्पताल के चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा निस्वार्थ सेवाभाव से सटीक इलाज करने की वजह से जिला चिकित्सालय श्योपुर के आईसोलेट वार्ड से डिस्चार्ज मरीज कराहल के शिवनारायण, रेखा अग्रवाल एवं फारूख अली निवासी श्योपुर कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घरों को लौटने मे सहायक बने.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा इन तीनो मरीजो की कोरेना वायरस रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर उनको सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन के माध्यम से जिला चिकित्सालय श्योपुर के आईसोलेट वार्ड में भर्ती कराकर उनका निःशुल्क उपचार कराने की सुविधा प्रदान की गई.
साथ ही तीनों के घर क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाकर क्षेत्रीय नागरिकों का मेडीकल टीम से सर्वे कराया जाकर उनको मास्क पहनकर रहने, सेनेटाइज, सोशल डिस्टेसिंग के अलावा साबुन से हाथ धोने एवं सेनेटाइज रहने की समझाइश मेडीकल टीमों द्वारा दी गई.
जिला चिकित्सालय श्योपुर के आईसोलेट वार्ड से एक साथ डिस्चार्ज हुए कराहल के मरीज शिवनारायण आयु 50 वर्ष एवं श्योपुर के मरीज रेखा अग्रवाल आयु 48 वर्ष तथा फारूख अली की रिपोर्ट निगेटिव आने के पश्चात खुशी-खुशी उनके घर तक छोड़ने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सुनिश्चित की गई.
डिस्चार्ज हुए मरीज शिवनारायण कराहल एवं श्योपुर के मरीज रेखा अग्रवाल तथा फारूख अली ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कोरोना से घबराए नहीं, बल्कि आगे आकर बताएं और अपनी जांच जरूर कराएं.
कोरोना सिर्फ एक बीमारी है, जिसका सही समय पर उपचार करवाने और दवाई लेने पर मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है. इसकी जीती जागती मिसाल हम तीनों मरीजो में देखी जा सकती है.

