BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आलू व्यापारी सहित 3 लोगों की गला रेत कर हत्या, शव बरामद

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
पति ने की हथौड़े से पत्नी का सिर फोड़कर हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बस्‍ती: जनपद में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है. हत्या का कारण लूट की संभावना बताया जा रहा है. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस पहुंच गई है. यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं.

कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था. वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है. पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला. यह ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है. दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले.

ट्रक मालिक मनोज कुमार ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को बताया कि उनकी ट्रक शंकरपुर के पास खड़ी है. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह टीम के साथ पहुंचे हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं. सुबह 10 बजे तक पुलिस ने शव को केबिन से नहीं निकाला था.

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्रोन से होगी Pizza से लेकर Vaccine तक की डिलीवरी, 20 कंपनियों को मिली मंजूरी

Next Post

यात्री ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में अग्रसर: नीरज कुमार

Next Post
कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

यात्री ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में अग्रसर: नीरज कुमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d