BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in समाचार
लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी अनूप बिरथरने ने थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित किया है. मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस के डर से विक्की महतो नाम के युवक ने तलाब में छलांग लगा दी थी. जिससे उसकी मौत हो गयी.

गौरतलब है कि विक्की लॉकडाउन में घर से बाहर घूम रहा था और पुलिस को देखते ही वह पानी में कूद गया था. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बुधवार देर रात बिरसानगर थाना प्रभारी सुनिल कुमार कुशवाहा और पुलिसकर्मी मणीकांत सिंह और जय कुमार को निलंबित कर दिया. प्रथम दृष्टया जांच में इनकी लापरवाही पायी गयी. जिसके बाद यह कदम उठाया गया. मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी.

क्या है मामला

बीते 6 अप्रैल को बिरसानगर थाना प्रभारी दो पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे. ये लॉकडाउन उल्लघंन करने वालों को पकडने निकले थे. इसी दौरान सीटू तालाब के पास तीन युवकों को बैठा देखा. जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे भागी.

इतने में गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्की महतो और आशिक नाम के युवक ने तालाब में छलांग लगा दी. आशिक पानी में तैरकर बाहर निकल गया, जबकि विक्की महतो पानी में डूब गया. थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी खड़े होकर यह नजारा देखते रहे लेकिन विक्की को बचाने की कोशिश नहीं की.

घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया था शव

विक्की महतो के तालाब में छलांग लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी. इसके बाद घंटों मशक्कत के बाद 6 अप्रैल की रात उसके शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया था.विधायक सरयू राय ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिसिया लापरवाही की शिकायत की थी. वहीं तालाब से शव बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा भी मचाया था. पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरल सरकार 30 जून तक चाहती है लॉकडाउन

Next Post

हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटे तक रहेगा पूरी तरह से सील

Next Post
हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटे तक रहेगा पूरी तरह से सील

हिंदपीढ़ी अगले 72 घंटे तक रहेगा पूरी तरह से सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d