BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 शिक्षकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
3 शिक्षकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कुलगाम: शिक्षक और छात्र का रिश्ता बहुत पवित्र होता है शिक्षक समाज में अपने ज्ञान से बच्चों का भविष्य प्रकाशमान करता है. पर इसके विपरीत जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ है। जिले के तीन शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिक को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिलाल अहमद डार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

इसी बीच शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है. डीएच पोरा थाने की पुलिस के अनुसार, उन्हें लिखित शिकायत मिली थी कि हलाल अहमद डार जो मिडिल स्कूल चचीमुल्लाह गांव में शिक्षक के रूप में तैनात है, उसने अपने दो शिक्षक साथियों नजीर अहमद शाह व आमिर फारूक के साथ मिलकर एक नबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह दोनों शिक्षक मिडिल स्कूल वानी मोहल्ला गोंडवानी में तैनात हैं. शिकायत मिलते ही पुलिस ने एसडीपीओ डीएच पोरा और एसएचओ डीएच पोरा इंस्पेक्टर अब्दुल अहद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले की तफ्तीश शुरू की. 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य की तलाश की जा रही है.
मुख्य आरोपी को छोड़ने की फैली अफवाह
इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया है और मेडिकल परीक्षक पीड़िता पर अपना बयान बदलने का दबाव बना रहा है. पुलिस ने इन बातों को गलत ठहराया है.

पुलिस ने बताया कि इस तरह के प्रयास केवल अशांति फैलाने के इरादे से किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास अफवाह फैलाने वालों से संबंधित जानकारी है तो पुलिस को सूचित करें. उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

Next Post

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

Next Post
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d