BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 से 7 फरवरी ‘राष्ट्रीय एकता शिविर’ का आयोजन मेदिनीनगर में

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
3 से 7 फरवरी ‘राष्ट्रीय एकता शिविर’ का आयोजन मेदिनीनगर में

3 से 7 फरवरी राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन मेदिनीनगर में

Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज(मेदिनीनगर): उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में पलामू जिले में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर के आयोजन को लेकर उनके कार्यलय वेश्म में आज समीक्षा बैठक की गई.

3 फरवरी से 7 फरवरी 2020 तक चलने वाले शिविर में देश भर के 14 राज्यों से कुल 250 प्रतिभागी भाग लेंगे. इसके अलावा देशभर के 123 डेलिगेट्स भी शिविर में पहुचेंगे.

नेहरू युवा केन्द्र, पलामू के तत्वावधान में युवा सांस्कृतिक मंत्रालय के ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए देशभर के 23 जिलों का चुनाव किया गया है.

झारखंड राज्य में एकमात्र पलामू जिला का चयन हुआ है. शिविर में बिहार, छत्तीसगढ़, असाम, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोआ, सिक्किम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब तथा झारखण्ड राज्य के कुल 250 प्रतिभागी भाग लेंगे.

उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने शिविर में आने वाले प्रतिभागी तथा डेलिगेट्स को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने बैठक में मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह को शिविर के दौरान विधि-व्यवस्था को सजग रखने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

इसके अलावा आने वाले अतिथियों के रहने तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्थल का भी चयन किया गया.

उपायुक्त ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान करने का अवसर देता है जो अंततः राष्ट्रीय हित में उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करेगा.

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए पलामू का चयन हुआ है. इस शिविर के सफल आयोजन होने से पलामू की गरिमा देशभर में बढ़ेगी. 5 दिनों के लिए देशभर से आये हुए अतिथियों के सत्कार में कमी नहीं हो. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधि एक साथ रहते हैं. एक दूसरे की सभ्यता, रहन-सहन, खानपान को देखते हैं जिससे एकात्मकता की भाव प्रत्येक युवाओं में जगती है.

शिविर में होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र के ओर के तरफ से 3 फरवरी से 7 फरवरी 2020 तक होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर अलग-अलग विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के संस्कृति एवं सभ्यता को जानने के लिए तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा शिविर के दौरान भाषण तथा वाद- विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एकता रैली का आयोजन होगा. साथ ही विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को पलामू के प्राकृतिक तथा दर्शनीय स्थल का भ्रमण भी कराया जाएगा.

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

समीक्षा बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, सीआरपीएफ से राजीव झा, सिविल सर्जन जॉन एफ केनेडी, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुद्दी टुडू, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी आनंद, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पाक से आए हिंदू शरणार्थियों को आधी कीमत में जमीन

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: नैंसी सहाय

Next Post
औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: नैंसी सहाय

औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: नैंसी सहाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d