रांचीः जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलादिह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने से तीन महिला की दबकर मौत हो गई. अन्य दो के दबे रहने की आशंका है.
प्रशासन व पुलिस पहुंचकर जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. दो महिलाओं के शव की ही पहचान हो पाई है.

