BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपसी विवाद में 3 साल की बच्ची की हत्या, 5 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी(एटा): एटा में तीन साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम विनीता, अमन, बुधपाल, करुण और कालीचरण है.

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बुधपाल, करुण और कालीचरण को 1997 में एक हत्या के मामले में 2002 में उम्रकैद की सजा मिली थी. अभी वे तीनों जमानत पर बाहर थे.

एसपी ने कहा, “मंगलवार को सभी पांचों को गिरफ्तार किया गया और बच्ची का शव बरामद किया गया था. ऑटोप्सी रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि तीन वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या की गई थी.”

जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का हाल ही में अपने तीन चचेरे भाइयों के साथ विवाद हुआ था, क्योंकि उनकी भतीजी विनीता अमन ठाकुर नाम के लड़के के साथ मिली थी. इसे अपमान के रूप में लेते हुए चचेरे भाइयों ने बदला लेने का फैसला किया.

घटना के बारे में बताया गया कि “विनीता, किंजल को नाश्ता देने के बहाने अपने घर ले गई. तभी वहां अमन ठाकुर भी आ गया. इसके बाद करुण, बुधपाल और कालीचरण ने लड़की का गला घोंट दिया और उसके शव को घर में छिपा दिया.

दो घंटे बाद, जब हिरदेश अपनी बेटी को खोजने विनीता के घर आया, तो उसे बताया गया कि किंजल पहले ही घर से चली गई थी. किंजल का परिवार घंटों तक उसे खोजता रहा.

वहीं संदेह से बचने के लिए विनीता और अमन भी किंजल को खोजने का नाटक करने लगे. बाद में, पुलिस ने विनीता, अमन, बुधपाल, करुण और कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया और लड़की का शव भी बरामद कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत आत्महत्या केस: रिया चक्रवर्ती घर से फरार, नोटिस भेज सकती है बिहार पुलिस

Next Post

एयरबेस के पास तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं, अल दाफरा एयरबेस अलर्ट पर

Next Post
वायुसेना ने की राफेल विमान के रखरखाव की तैयारी पूरी

एयरबेस के पास तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं, अल दाफरा एयरबेस अलर्ट पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d