BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 युवकों ने नवविवाहिता से किया गैंगरेप, तोड़ी नाक की हड्डी

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
विधवा महिला से गैंगरेप मामले का हुआ खुलासा, 6 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक नवविवाहिता ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. नवविवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, मायके में तीन युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जमकर पीटा और उसके नाक की हड्डी तोड़ दी. गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार दिलाया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक गनंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. करीब 20 दिन से नवविवाहिता अपने मायके में रह रही है. 19 अक्टूबर को नवविवाहिता मायके के पास ही रहने वाली अपनी मौसी के घर गई थी. शाम करीब चार बजे वह अपनी मौसी के यहां से मायके लौट रही थी. जैसे ही वे मौसी के घर से कुछ दूर आगे गई तो उनके पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने उसे दबोच लिया. आरोपित जबरन उसे एक कमरे में ले गए.

यहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसको पीटा भी, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई. अरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित महिला किसी तरह वहां से बचकर अपने मायके पहुंची और बेहोश हो गई.

मायके पक्ष के लोग उसे एक अस्पताल ले गए और उपचार दिलाया. उस समय विवाहिता ने स्वजनों को दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी. पुलिस को मारपीट की तहरीर दी गई, लेकिन जब हालत बिगड़ी तो शुक्रवार को नवविवाहिता ने स्वजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. यह सुनकर स्वजन दंग रह गए.

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे स्वजन उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर पीड़ित महिला को घर भेज दिया है. आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित उसके मायके के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपित नवविवाहिता के ससुराल के पड़ोस में रहता है.

पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे घर से फरार मिले. गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. इस मामले में सभी अरोपितो मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

https://bnnbharat.com/degree-diploma-and-engineering-college/
https://bnnbharat.com/unique-verdict-wife/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 नवंबर से दोबारा खोले जाएंगे डिग्री, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग कॉलेज

Next Post

तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले किया सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो किया वायरल

Next Post
तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले किया सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो किया   वायरल

तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले किया सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो किया वायरल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d