राजस्थान(चूरू): चूरु में शादी समारोह में शामिल होने आई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से 3 युवकों ने गैंगरेप किया है. बताया गया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़ लिया है. इन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.
Also Read This: राज्य सूचना आयोग में सुनवाई 18 से 31 मार्च तक स्थगित
दरअसल, शिकायत में बताया गया कि लड़की शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई थी और परिवार के लोग बारात में गए हुए थे. वहीं, रात करीब 8 बजे लड़की दूध लेने घर से निकली.
इस दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाये बैठे तालीम, शकील और एक नाबालिग युवक उसे जबर्दस्ती उठाकर पास ही स्थित एक नोहरे में ले गए. वहां तीनों ने लड़की से मारपीट कर हैवानियत का शिकार बना डाला. लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान वह बेहोशी की हालत में नोहरे में मिली. इसके बाद परिजन उसे वहां से लेकर आए. फिर होश में आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई.
Also Read This: शर्मनाक: युवक ने किया अपनी ही मां से दुष्कर्म, गिरफ्तार
जानकारी के बाद परिजन और अन्य लोग सोमवार को तारानगर थाने पहुंचे. लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रर्दशन किया. तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की. वहीं पीड़िता का तारानगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

