BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वाहन की चपेट में आकर 3 युवकों की मृत्यु, 2 घायल

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in Uncategorized
वाहन की चपेट में आकर 3 युवकों की मृत्यु, 2 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आकर तीन युवको की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया की बिलग्राम कोतवाली इलाके के हरदोई- कन्नौज मार्ग में जफरपुर गांव के पास सुबह छह बजे पांच युवक सड़क पर दौड़ लगाने के बाद गांव के बाहर सड़क के किनारे बैठे हुए थे. इस बीच बिलग्राम की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर युवकों को कुचलते हुए खाई में पलट गया.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खराब है. मृतक युवकों की पहचान जफरपुर गांव निवासी सूरज पुत्र वीरपाल, आकाश पुत्र इन्द्रपाल तथा शारूख पुत्र साहेब अली के रूप में हुई है. घायलों में नसीम व अतुल को इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है.

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम लाई जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सभी मृतक और घायल एक ही गांव के है और नौकरी में भर्ती के लिए प्रतिदिन सड़क पर सुबह दौड़ लगाने जाते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AIR INDIA के 5 पायलट पाए गए पॉजिटिव, नहीं थे कोरोना के लक्षण

Next Post

लो शुगर लेवल भी है खतरनाक, कैसे करें इसे मैनेज? जानें टिप्स

Next Post
लो शुगर लेवल भी है खतरनाक, कैसे करें इसे मैनेज? जानें टिप्स

लो शुगर लेवल भी है खतरनाक, कैसे करें इसे मैनेज? जानें टिप्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d