BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 युवकों ने जज को दिया धमकी, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

औरंगाबाद: बिहार में एक न्यायधीश के साथ बदसलूकी करना तीन युवकों को खासा महंगा पड़ गया. जज के साथ बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से जुड़ा हुआ है जहां 22 अक्टूबर को लफंगों ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान जज ने तीनों लफंगों की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो कि आगे चलकर उनके जी के लिए जंजाल बन गया.

औरंगाबाद पुलिस ने जज से बदसलूकी तथा जान से मारने की धमकी देने वाले इन तीनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. पकड़े गए लोगों में शहर के सत्येंद्र नगर निवासी राहुल कुमार, सन्नी कुमार तथा कर्मा रोड निवासी प्रणय कुमार शामिल हैं.

औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि बीते 22 अक्टूबर को एडीजे -6 विवेक कुमार जसोइया मोड़ स्थित मोटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से कार ड्राइविंग सीखकर लौट रहे थे. इसी दौरान आरोपी युवकों ने जज तथा उनके अंगरक्षक के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया बल्कि देसी कट्टा निकालकर उन्हें जान से मार डालने की धमकी तक दे डाली थी.

हालांकि, इसी बीच जज तथा उनके अंगरक्षक ने मोबाइल से उन युवकों की तस्वीर खींच ली थी, जिसे एफआईआर दर्ज़ कराने के दौरान पहचान के लिए पुलिस को भी उपलब्ध कराया था. पुलिस ने उसी फोटो के आधार पर इन युवकों को धर दबोचा. साथ ही दो बाइक भी जब्त कर ली है. एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत बंद की तैयारी पूरी ….

Next Post

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फिजियोथेरेपी शुरू, सीएम ने डॉक्टरों से की बात

Next Post
Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फिजियोथेरेपी शुरू, सीएम ने डॉक्टरों से की बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d