BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की. महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी. इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे. महिला ने इसका विरोध किया. इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए.

कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है. अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है.

बयान के आधार पर पुलिस ने तोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.

यह पहला मौका नहीं है जब राज्य में इस तरह की वारदात सामने आई है. लगातार महिला अपराध की घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही हैं. कोरबा की इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है और जनता अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगले हफ्ते AIIMS में खुलेगी OPD, कोरोना मरीजों का होगा अलग से इलाज

Next Post

नर्स और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने के लिए सांसदों ने पेश किया अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक

Next Post
नर्स और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने के लिए सांसदों ने पेश किया अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक

नर्स और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने के लिए सांसदों ने पेश किया अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d