नई दिल्ली: राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा में आपसी रंजिश की वजह से कार में सवार तीन युवकों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई. तीन युवकों में से दो को नाजुक हालत में बीकानेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना में पीड़ितों की कार जलकर खाक हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपनी गाड़ी में बैठकर बात कर रहे थे. इसी दौरान दो जीपों में सवार करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेट्रोल डालकर पीड़ितों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.
आरोपियों ने पीड़ितों को गाड़ी से बाहर भी नहीं निकलने दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

