वर्ष 2022 में लगने वाला पहला ग्रहण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पहला ग्रहण ‘सूर्य ग्रहण’ के रुप में लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. ये सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण माना जा रहा है. पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण, भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति में सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता है. इस साल यानि 2022 में कुल चार ग्रहण लगने का योग बना है. जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और दो ही चंद्र ग्रहण लगने का संयोग बना हुआ है. यार दो टावर्स को गिराने के फैसले से सोसाइटी के लोग खुश, लेकिन…
विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार पाप ग्रह राहु और केतु के कारण ग्रहण की स्थिति बनती है.
इस बार वृषभ राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 4 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा.

