अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): गुरुवार को अंचलाधिकारी राजू कमल के निर्देशन में महाराष्ट्र (मुंबई) से आए 48 प्रवासी मजदूरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान और चिकित्सक दल के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान के निर्देशानुसार रेड जोन से आए 30 मजदूरों को क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया तथा 18 मजदूरों को होम क्वारंटाइन किया गया.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान ने क्वारंटाइन केंद्र और होम क्वारंटाइन में भेजे गए सभी प्रवासी मजदूरों को हमेशा मास्क पहने रहने,सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साबुन से हाथ धोते रहने आदि का निर्देश दिया गया.
अंचलाधिकारी राजू कमल के द्वारा सभी 30 प्रवासी मजदूर को महेश लिट्टी पंचायत के तरडीहा मध्य विद्यालय में बने क्वारंटाइन केंद्र में पंचायत की मुखिया लिलीसी हेंब्रम के सहयोग से रखा गया.मुखिया के द्वारा सबसे पहले सभी मजदूरों का साबुन से हाथ धुला कर नाश्ता कराया गया. सभी को साबुन ,मास्क, हैंड सैनिटाइजर दिया गया.
बताया गया कि पूरे क्वारंटाइन केंद्र को सैनिटाइज करा दिया गया है. सभी मजदूरों को सोने के लिए नया दरी दिया गया है.
मौके पर पंचायत सचिव विनोद दास, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पंडित, प्रखंड के प्रधान सहायक पवन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

