BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 30 तालिबान आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
अफगानिस्तान में हवाई हमले में 30 तालिबान आतंकी ढेर

30 Taliban terrorists killed in airstrikes in Afghanistan

Share on FacebookShare on Twitter

काबुल : अफगानिस्तान के ताखार प्रांत में हवाई हमले में 30 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं. यह जानकारी बुधवार को स्थानीय सूत्रों के हवाले से मिली. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगान सेना के एक अधिकारी ने कहा कि एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात तक चले हवाई हमले में करीब 30 आतंकवादी मारे गए और कुछ 30 घायल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि निशाना बनाए गए सशस्त्र आतंकी छोटे हथियारों और रॉकेट-चालित ग्रेनेड के साथ डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर बड़े पैमाने पर हमले की कोशिश कर रहे थे.

अधिकारी ने आगे बताया कि इस हमले में तीन अपहृत सैन्य वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया. हालांकि उन्होंने यह उल्लेख नहीं किया कि यह हवाई हमला अफगान वायुसेना ने किया या नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने.

तालिबान की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.

वहीं अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की बरसी वाले दिन ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ. हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकरटांड में एक युवक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

Next Post

पीएस नटराजन को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देंगी मिसेज एशिया

Next Post
पीएस नटराजन को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देंगी मिसेज एशिया

पीएस नटराजन को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देंगी मिसेज एशिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d