Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

हिंसा प्रभावित भाटपारा में सामान्य हो रहे हालात, 8 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in Uncategorized
0
हिंसा प्रभावित भाटपारा में सामान्य हो रहे हालात, 8 गिरफ्तार

Violence-hit Battapara arrests normalcy, 8 arrested

कोलकाता, 24 जून : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंसा प्रभावित भाटपारा में सड़कों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद से सोमवार को हालात सामान्य होते नजर आए। स्कूल फिर से खुले और सार्वजनिक परिवहन फिर से सड़क पर दिखे।

बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति का भरोसा दिलाने के लिए रूट मार्च किया। पुलिस टीम ने इलाके के स्कूलों का दौरा किया और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Also Read This:- स्वास्थ्य मंत्री ने हजारीबाग सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

वर्मा ने कहा, “हमने आठ स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और रविवार को 60 क्रूड बम बरामद किए। हालात सामान्य हो रहे हैं। सभी स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है और बसों को चलाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि दुकानें भी धीरे-धीरे खुलेंगी क्योंकि पिछले दो दिनों से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इलाके में बाहरी लोगों की पहचान का भी सत्यापन किया जा रहा है।

आम चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और वर्तमान में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें अपना काम शुरू करने को कहा।

23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भाटपारा में तनाव पैदा हो गया है।

ताजा मामले में गुरुवार को पुलिस गोलीबारी में दो लोगों की जान गई और कई लोग घायल हो गए थे। बाद में इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: kolkataKolkataKolkata protestsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्रीपश्चिम बंगाल में रहने वाले लोग
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने हजारीबाग सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Next Post

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सरकार पर कसा तंज, कहा किसानों की हकदारी तत्परता से भुक्तान करें

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

Today in History: आज का इतिहास : 9 जून का इतिहास – इतिहास के पन्नों में आज का दिन

8 जून का इतिहास : आज का इतिहास

7 जून का इतिहास : आज का इतिहास

6 जून का इतिहास : आज का इतिहास

5 जून का इतिहास : आज का इतिहास

4 जून का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: