रांची: छात्र युवा शक्ति के संस्थापक सह युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व में लगातार 31वें दिन कार्यकर्ताओं की टीम ने जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की. युवा कांग्रेस एवं छात्र युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में कुमार रौशन के निर्देशन में कोरोना फाइटर्स लगातार 31 दिनों से गरीबों की सेवा में लगे हैं.
आज तमाम कार्यकर्ता रांची से 35 किमी दूर रांची पतरातू पथ पर स्थित राढ़हा ग्राम पहुंचे. मीडिया द्वारा संगठन को ज्ञात हुआ कि उक्त गांव में लोगों पशुपालन, मजदूरी, कृषि आदि पर आश्रित हैं एवं लॉकडाउन के कारण उनकी स्थिति दयनीय है. युवाओं की टीम भोजन लेकर पहुंची एवं सभी ग्रामिणों को खाना खिलाया.
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष पिया बर्मन ने कहा कि छात्र युवा शक्ति समाज का प्रयास है की कोई भूखा न रहे. छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता निर्धन एवं अक्षम लोगों को ढूंढ कर उन तक भोजन पहुंचाने के कार्य में पूरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं.
कुमार रौशन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा अभियान जारी रहेगा, हम सभी जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं जबतक लॉकडाउन जारी है, हमारा यह अभियान तब तक जारी रहेगा.
छात्र युवा शक्ति एवं युवा कांग्रेस की टीम ने संयुक्त रूप से 31वें दिन कोई भूखा न रहे अभियान चलाया. इस अभियान में मदन महतो, कुमार रौशन, महेश कुमार मनीष, पिया बर्मन, अंकित सिंह, महिमा सिन्हा, प्रभाकर सिन्हा, दिवाकर प्रकाश एवं रत्नेश सिन्हा की भूमिका उल्लेखनीय भूमिका रही.

