रांची : ओलिंपिक कॉउन्सिल ऑफ एशिया में शामिल खेल अर्निस मार्शल आर्ट्स की ऑनलाइन राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन अर्निस इंडिया फेडरेशन द्वारा किया गया. जिसमें देश के लगभग 400 खिलाड़ी ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अर्निस की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस की वीडियो बनाकर स्पर्धा में हिस्सा लिया.
इस स्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ी ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए 13 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 12 कांस्य पदक हासिल कर अपना राज्य झारखण्ड का परचम लहराने में कामयाब रहे.
इस मौके पर झारखंड के महासचिव गुलाम अब्दुल कादिर तथा अर्निस इंडिया फेडरेशन के महासचिव एज़ाज़ भट्ट ने झारखंड कोच बिस्वाजीत कर्मकार को उपलब्धि की बधाई दी.
पदक हासिल करनेवाले खिलाड़ियों के नाम
स्वर्ण पदक – अंजीका भौमिक, श्रुति साही, रीमा भट्टाचार्य,दीपिका पांडेय,अनीशा कश्यप,दितिप्रिया,वीर कर्मकार ,आरव गुप्ता,आरव सूद,आशीष शिवम,नावैदुल हुसैन, हरि ओम, वसी ज़फ़र.
रजत पदक – अक्षरा रंजन,आराध्य,देवांश,शशांक
कांस्य पदक – अंशिका पटेल, अलंकृता मित्रा, अदितिश्री, अंशिका, मन्नत सूद, अंजलि कश्यप, वैभव कुमार, शिधार्थ दास, आत्मन परिदा, मीमसदुल हसन, नारायण तिर्की एवम लखन उरांव.
इनमे सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजीका भौमिक रही.
अंततः संस्था के अधिकारी कलीम खान, वरुण कुमार, वाशिम खान, इरशाद अहमद आदि ने सभी की उज्वल भविष्य की कामना की.

