BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची विवि छात्र संघ के चुनाव को लेकर अंतिम दिन हुआ 318 नामांकन

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
रांची विवि छात्र संघ के चुनाव को लेकर अंतिम दिन हुआ 318 नामांकन

318 nominations on the last day for the election of Ranchi University Students Union

Share on FacebookShare on Twitter

आशका पटेल,

रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 318 छात्र नेताओं ने अपना नामांकन भरा. चुनाव की सरगरमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो गयी है. छात्र संघ चुनाव में पीजी विभाग और अंगिभूत कॉलेजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए 19 सितंबर को वोट डाले जायेंगे. आज सुबह से ही डोरंडा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, महिला महाविद्यालय और स्नातकोत्तर विभागों में विभिन्न दलों से संबंधित उम्मीदवारों ने अपने परचे भरे. डोरंडा कॉलेज के मतदान प्रभारी डॉ हरमिंदर वीर सिंह ने कहा कि उनके यहां 50 से अधिक नामांकन दाखिल किये गये हैं. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष-8, उपाध्याय-8, सचिव-6, संयुक्त सचिव-5 और उप सचिव-5 के लिए नामांकन दाखिल करवाया है.

डॉ हरमिंदर वीर सिंह ने कहा कि रविवार को अधिक उम्र व कक्षा में कम उपस्थिति वाले उम्मीदवार का पर्चा रद्द किया जाएगा. सभी चुनाव परचों की स्क्रूटनी की जा रही है. वहीं मारवाड़ी महाविद्यालय में संयोजक पीके झा ने बताया कि अभी कितना नामांकन हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है, पर अपुष्ट खबरों के हिसाब से 70 से अधिक परचे भरे गये हैं. वहीं रांची वूमेंस कॉलेज में 80 से अधिक नामांकन भरे जाने की सूचना है. पीजी विभागों में 150 से अधिक परचे भरे गये है.

नामांकन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया, झारखंड छात्र संघ, झारखंड छात्र मोर्चा, एमएसएफ और अन्य के उम्मीदवारों ने झंडे, बैनर, पोस्टर के साथ अपना परचा भरा. सभी ने छात्र हितों की बात करते हुए कॉलेज में बेहतर प्रबंधन करने की दलीलें दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगालैंड के ट्रक पर ओडिशा में लगा 6.53 लाख का जुर्माना

Next Post

उपायुक्त ने जल संरक्षण कर रहे किसान को किया सम्मानित

Next Post
उपायुक्त ने जल संरक्षण कर रहे किसान को किया सम्मानित

उपायुक्त ने जल संरक्षण कर रहे किसान को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d