गुमला: प्रिवहन सचिव झारखंड के निदेशानुसार 11 से 17 जनवरी 2020 तक पूरे राज्य में 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा. सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उपायुक्त गुमला शशि रंजन की अध्यक्षता में 08 जनवरी 2020 को अपराह्न 03ः30 बजे बैठक का आयोजन किया गया है.
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निर्देशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात परिचारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालिका पदाधिकारी नगर परिषद, जिला शिक्षा अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक सहित कार्यपालक अभियंता उच्च पथ, राष्ट्रीय पथ प्रमण्डल, आरईओ को प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.
साथ ही गतिशील ऑटोमोबाइल, महाराजा ऑटोमोबाइल, अंकित बजाज ऑटोमोबाइल, पेट्रोल पंप एसोसिएसन, लायंस क्लब एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया.

