BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बघारी में दर्जनों योजनाओं के साथ 32 बेड वाला अस्पताल का हुआ उद्घाटन

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
बघारी में दर्जनों योजनाओं के साथ 32 बेड वाला अस्पताल का हुआ उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

सपन कुमार आकाश,

सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत में मुखिया पद्मराज भारद्वाज उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय विधायक सैयद अबु दोजाना के द्वारा नवनिर्मित 56 गली-नाली, पीसीसी, आंगनबाड़ी के साथ साथ 1.31 करोड़ रूपये की लागत से अनुमंडल के सबसे अधिक बेड वाला अस्पताल (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया.

उद्घाटन के दौरान विधायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. और कहा कि सुरसंड विधानसभा के लिए अबतक मैने सैकड़ों करोड़ की राशि का आवंटन कराया है. विगत कुछ दिनों पहले 71 योजनाओं को पास करवाया है, हाल ही में 35 योजनाओं को टेंडर के लिए भेजा है.

विधायक दोजाना ने कहा कि हमारी सरकार आई तो सुरसंड में ही दो डिग्री कॉलेज और एक युनिवर्सिटी खुलेगी. जिसके लिए जमीन की बातचीत हो चुकी है, अगले पंचवर्षीय में सुरसंड को एक अपना युनिवर्सिटी मिल जाएगा यहाँ के छात्रों को प्रवासी नहीं बनना पड़ेगा.

संबोधन के दौरान विधायक ने एक पंचायत में करोड़ों रूपये की लागत से निर्मित योजनाओं को सराहा. मुखिया पिंटू ने विधायक से नवनिर्मित अस्पताल को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए अविलंब एक चिकित्सक तथा दो नर्सों की नियुक्ति का मांग किया.

उद्घाटन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया मलाही वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर, मुखिया रधाउर सुजीत कुमार तिवारी, कौशल चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि रामनाथ यादव, विजय चतुर्वेदी, मुकेश कुमार यादव प्रखंड प्रमुख नानपुर, सुनील कुमार यादव मुखिया बर्रि बेहटा, बघारी पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार चौधरी, रोजगार सेवक इंद्रविजय कुमार, आवास सहायक अरविंद ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद को दोबारा जेल भेजने को लेकर याचिका दायर

Next Post

कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

Next Post
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d