रांची:- राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों को इधर से उधर किया है. इसका आदेश गुरुवार को भू राजस्व विभाग ने जारी किया. इनमें से कई अधिकारियों की सेवा वापस लेते हुए राजस्व विभाग ने उन्हें अंचला अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. साथ ही कई अंचल अधिकारियों का तबादला भी किया गया है.






