BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रन फॉर सेफ्टी व नुक्कड़ नाटक के साथ 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
रन फॉर सेफ्टी व नुक्कड़ नाटक के साथ 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज रन फॉर सेफ्टी का आयोजन हुआ. वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद असीम विक्रांत मिंज तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात   राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. 

इसमें जिला पुलिस बल के जवान, जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी, सड़क सुरक्षा सेल डीपीआईयू टीम, झारखंडी लोक सेवा संस्थान के कलाकार सहित लगभग दो सौ की संख्या में लोग शामिल हुए.

इसका नेतृत्व वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं कर रहे थे. पुलिस अधीक्षक नगर आर राम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर जगदीश प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 02, यातायात प्रभारी राजेश्वर वर्मा, सार्जेंट मेजर अरुण किशन, सार्जेंट मसांग हांसदा, यातायात अधिकारी अशोक यादव भी इस दौड़ में भाग लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया.

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि एक महीने से 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस तथा सड़क सुरक्षा डीपीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता संबधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वाहन चालकों को जागरूक करने का रहा है. जागरूकता ही ऐसा माध्यम है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को रोका जा सकता है. पुलिस प्रशासन आगे भी लोगों को जागरूक करती रहेगी.

दूसरी ओर झारखंडी लोक सेवा संस्थान द्वारा श्रमिक चौक के पास सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया. कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.

इस अवसर पर श्रमिक चौक के पास पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देश पर बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व यातायात एएसआई अशोक यादव एवं अखिलेश प्रसाद कर रहे थे. इस अवसर पर बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चालने का दोषी पाये गये चालकों को नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने जागरूक किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NSUI ने ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ टेक्निकल यूनिवर्सिटी टीम ने किया लॉन्च

Next Post

मनरेगा आयुक्त का रिकॉर्ड ब्रेकिंग कार्यकाल, 1926 दिन से काबिज हैं पद पर

Next Post
मनरेगा आयुक्त का रिकॉर्ड ब्रेकिंग कार्यकाल, 1926 दिन से काबिज हैं पद पर

मनरेगा आयुक्त का रिकॉर्ड ब्रेकिंग कार्यकाल, 1926 दिन से काबिज हैं पद पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d