BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में 33 करोड़ देवी-देवता, नहीं होगा कोरोना का असर: BJP

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
देश में 33 करोड़ देवी-देवता, नहीं होगा कोरोना का असर: BJP

देश में 33 करोड़ देवी-देवता, नहीं होगा कोरोना का असर: BJP

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अजीब बयान दिए हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि देश में कोरोना वायरस का कोई असर नहीं होगा. उन्होंने इसके पीछे 33 करोड़ देवी-देवताओं का हवाला दिया.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हमारा कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि हमारे यहां जो हनुमान हैं उनका नाम मैंने कोरोना पछाड़ हनुमान रख दिया है, लेकिन सरकार के आदेश का पालन करना है इसलिए बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त किया जा रहा है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ‘हमारे देश में कोरोना का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि हमारे यहां 33 करोड़ देवी देवता भी रहते हैं. इसलिए मेरा सभी से निवेदन हैं कि सरकार के परामर्श और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम अपना कार्यक्रम भी बहुत छोटा कर रहे हैं. कवि सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया है.’

कोरोना वायरस के मद्देनजर इंदौर शहर और जिले में रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली झांकी इस साल नहीं निकाली जाएगी. यहां होने वाले बजरबट्टू सम्मेलन को भी निरस्त कर दिया गया है. इंदौर के एडीएम बीबीएस तोमर ने बताया कि सभी गैर-आयोजकों से चर्चा करने के बाद लोकहित और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

इससे पहले मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले कोरोना जाप करते हुए दिखाई दिए थे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मुंबई में चीनी महावाणिज्य दूत तांग गुओकाई और बौद्ध भिक्षुओं के साथ एक प्रार्थना सभा में ‘गो कोरोना, गो कोरोना’ का जाप करते हुए वायरस से भारत छोड़ने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वहीं हिंदू महासभा ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए टी (चाय) पार्टी की तर्ज पर गौमूत्र पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में आए लोगों को कुल्हड़ में गौमूत्र पीने के लिए दिया गया. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा, कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने की बजाय भगवान को चढ़ाए गए लौंग का टुकड़ा मुंह में रखें. स्वामी चक्रपाणि का कहना है, ‘कोरोना से बचाव के लिए कपूर की छोटी पोटली जेब में रखें, आपका पूरा शरीर सुरक्षित रहेगा.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति की बैठक 15 को

Next Post

ब्रोकली खाने के कई फायदे, गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

Next Post
ब्रोकली खाने के कई फायदे, गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

ब्रोकली खाने के कई फायदे, गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d