BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि, 145 नर्सों को किया गया क्वारंटाइन

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि, 145 नर्सों को किया गया क्वारंटाइन

33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि, 145 नर्सों को किया गया क्वारंटाइन

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कुल मरीजों की संख्या करीब 28 हजार पहुंच चुकी है. इस वायरस के शिकार ना सिर्फ आम लोग हो रहे हैं बल्कि इलाज कर रहे डॉक्टर भी बड़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं.

ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का है. जहां 33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा यहां की 145 नर्सों को उनके हॉस्टलों में क्वारंटाइन किया गया है.

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी स्वास्थ्य कर्मियों की रूटीन जांच की गई, जिसके बाद कुल 33 स्वास्थ्य कर्मियों के इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. इनमें दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं. इसके अलावा अन्य तकनीशियन और सहायक कर्मचारी हैं.

बताया जा रहा है कि इन सभी को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया है. पटपड़गंज की इन 145 नर्सों को एक निजी छात्रावास में 14 दिनों के लिए छोड़ दिया गया है.

इसके अलावा इस हॉस्टल को सील कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. इसके अलावा इस हॉस्टल को सील कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.

बता दें, मैक्स ग्रुप ने 15 अप्रैल को को घोषणा की थी कि वह अगले कुछ हफ्तों में देश भर में अपने 24,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 1,000 रोगियों के कोरोना संक्रमण की जांच करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BCCI ने कहा, अक्टूबर में T-20 वर्ल्ड आयोजन के आसार कम

Next Post

रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

Next Post
रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d