BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

by bnnbharat.com
March 26, 2020
in Uncategorized
रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना जैसी जानलेवा महामारी के बीच दिल्ली पुलिस आमजन के साथ-साथ खुद की सेहत का भी ध्यान रखे, इसके लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है.

पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली पुलिस फोर्स के कुल बल में से 33 फीसदी कर्मचारियों-अफसरों की लॉकडाउन के चलते रोटेशन ड्यूटी लगेगी. साथ ही इनमें से बारी-बारी से सभी को आइसोलेशन में रहना भी अनिवार्य होगा.

आदेश के मुताबिक, इस दिशानिर्देश का पालन थाने में तैनात स्टाफ से लेकर सभी अफसरों को करना होगा. दिशानिर्देश के मुताबिक इस हिसाब से हर कर्मचारी की आइसोलेशन में रहने की बारी दसवें दिन आएगी. अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे इस रोटेशन से बचे पुलिस बल से ही लॉकडाउन जारी रखवाने का बंदोबस्त करें.

आदेश के मुताबिक, ‘दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए, बाकी सभी सेवा-सुविधाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए, यह कदम उठाना अनिवार्य है. ताकि लॉकडाउन भी प्रभावित न हो. न ही लॉकडाउन से पुलिस बल के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े.’

अधिकारियों को कहा गया है, ‘इस रोटेशन में वे 50 साल से अधिक उम्र के तथा जो पहले से ही सेहत संबंधी परेशानियों से घिरे हों, उन अफसरों-पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता दें.’

इस दिशा में बनाई गई योजना में सभी जिला पुलिस यूनिट्स अपने क्षेत्र विशेष पुलिस आयुक्त के साथ अंतिम निर्णय पर पहुंचे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर! आलू का क्या रेट है, खाना मिलेगा क्या ?

Next Post

जेपी नड्डा ने की राहत पैकज की तारीफ

Next Post
जेपी नड्डा ने की राहत पैकज की तारीफ

जेपी नड्डा ने की राहत पैकज की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d