मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय के दूसरे तल्ले पर स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे 33 ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.
सदर प्रखंड के जोड़ से आयी पूनम देवी ने ऑनलाइन रसीद काटने के संबंध में आवेदन दिया. चैनपुर से आये रामाश्रय यादव ने उपायुक्त को बताया कि उन्होंने अपने पुत्र की पारा शिक्षक में बहाली हेतु शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को 2009 में 35 हज़ार रुपये दिये थे बावजूद इसके उनके पुत्र को पारा शिक्षक में बहाली नहीं की गयी ना ही पैसे वापस किए गये अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने पैसे दिलाने की मांग की.

