झारखंड में वर्ष 2011 में हुए 34वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में घोटाले की जांच अब सीबीआई करेगी. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने सोमवार को जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया.झारखंड हाईकोर्ट ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला व होटवार स्पॉर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की सीबीआई जांच का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने विजिलेंस केस (49/2010) को सीबीआई को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है. अब तक इस मामले की जांच एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) कर रही थी. अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी.

