BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 3496 लोगों की मौत, 1 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस का कहर: अब तक 3496 लोगों की मौत, 1 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 3496 लोगों की मौत, 1 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचा दिया है. कोरोना वायरस के संक्रमण (Infection) के चलते दुनियाभर में अबतक 3496 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 102,231 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है. अकेले चीन में ही अबतक 3,070 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां कोरोना के पीड़ितों की संख्या भी 80,651 हो गई है. वर्ल्डओमीटर डॉट इंफो वेबसाइट के मुताबिक अबतक दुनियाभर में 57,619 पीड़ितों को उपचार के बाद अस्पतालों  से छुट्टी दे दी गई है.

चीन के बाद इटली में कोरोना से सबसे अधिक 197 मौतें हुई हैं. इटली में शुक्रवार को 49 लोगों की मौत हो गई. साथ ही यहां 4,636 कोरोना वायरस पीड़ित पाए गए हैं. साथ ही इटली में 462 कोरोना पीड़ितों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में अबतक 96 देश आ चुके हैं. शुक्रवार को एशियाई देश भूटान में भी कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. वहीं, ईसाइयों के पवित्र शहर बेथलेहम में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद वहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

इटली के बाद ईरान में कोरोना के चलते सबसे अधिक 124 लोगों की मौत हुई है. वहीं यहां 4,747 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. यहां 913 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं अमेरिका में भी अबतक कोरोना वायरस से 16 लोगों की मौत हो गई है. फ्रांस में भी कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है. जापान और डायमंड प्रिसेज क्रूज पर क्रमशः 6-6 लोगों की मौत हुई है. वहीं भारत में अबतक 31 कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं. वहीं तीन लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, पूरी दुनिया में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे 57,622 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. वहीं 41,116 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी भी जूझ रहे हैं. इनमें से 6,153 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हाल ही में कोरोना के 290 नए मामले सामने आए हैं.

ईरान सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सख्ती से फैसला लिया है. ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दो शहरों के बीच लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिए बल प्रयोग किया जा सकता है. ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि, देश के सभी 31 प्रांतों में संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके मद्देनजर लोगों को आवाजाही सीमित करने की सलाह दी गई है. इस बीच, ईरान में विदेश मंत्री के सलाहकार हुसैन शेखोलेसलाम की कोरोना से मौत हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

YES Bank के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग केस दर्ज, घर पर ED का छापा

Next Post

कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Next Post
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d