अफ्रीका: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए आतंकवादियों ने 35 लोगों की हत्या कर दी. मारे गए लोगों में 31 महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने टि्वटर पर दी. इस घटना के बाद राष्ट्रपति ने देश में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इस दौरान 8 जवान भी शहीद हो गए.
देश सोउम प्रांत के अरविंदा सैन्य अड्डे के पास आतंकियों ने मंगलवार सुबह सेना के एक काफिल पर हमला किया. कई घंटे की कार्रवाई के बाद सेना ने हमलावरों को भागने के लिए मजबूर कर दिया. सेना ने एक बयान में बताया है कि मुठभेड़ के बाद बड़ी संख्या में हथियार और मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं.
सरकार की ओर से जारी एक अलग बयान में कहा गया है कि भागते हुए आतंकवादियों ने 35 नागरिकों की हत्या कर दी. इनमें 31 महिलाएं शामिल हैं. बयान में यह भी बताया गया है कि इस कार्रवाई के दौरान 80 आतंकवादी और सेना के 7 जवान भी मारे गए.
बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं. वहां खूनी संघर्ष की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं. लेकिन इस घटना को हाल के सालों में सबसे बड़ी आतंकी कार्रवाई बताया जा रहा है.
बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के आठ जवान मारे गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे पिछले पांच साल में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है.
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे आठ जवान भी शहीद हुए हैं. मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएं हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है. सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया. हम अपने नागरिकों और जवानों के लिए भरे दिल से संवेदना प्रकट करते हैं.”
देश के राष्ट्रपति ने इस आतंकी घटना के बाद 2 दिनों के शोक की घोषणा की है. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. जांच एजेंसियों ने कहा है कि इन हमलों की जांच चल रही है.

