रांची: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार देशव्यापी लॉकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए मजदूर एवं कामगार भाइयों के सुरक्षित घर वापसी एवं रेल एवं बस किराया वहन करने की जिम्मेवारी प्रदेश कांग्रेस इकाइयों को दी गई है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा पांच सदस्यीय समन्वयक दल जिसमें मानस सिन्हा , प्रो० वी पी शरण , रविन्द्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजिनी शामिल है ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है.
समन्वयक दल के सदस्यों के द्वारा 17 राज्यों जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, उड़ीसा, जम्मू, केरल, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश में फंसे हुए 3500 मजदूरों से संपर्क स्थापित कर उनसे उनकी पूरी विवरणी जिसमे उनके यात्रा आरम्भ एवं गंतव्य स्थान , उनका नाम , आधारकार्ड संख्या एवं संपर्क नंबर को सूचीबद्ध किया.
समन्वयक दल के द्वारा जिला स्तर पर मनोनीत समन्वयक सदस्यों से भी बात कर उन्हें भी पूरी विषय वस्तु की जानकारी दी तथा परफॉर्मा उपलब्ध करवाया. समन्वयक दल के सदस्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने बताया कि पार्टी के द्वारा तैयार की जा रही सूची को राज्य सरकार के द्वारा नियुक्त नोडल पदाधिकारियों को सुपुर्द कर मजदूर एवं कामगार भाइयों के सुरक्षित झारखण्ड वापसी का प्रबंध करने का आग्रह करेगी तथा उनके यात्रा खर्च का वाहन प्रदेश कांग्रेस कमिटी करेगी.
समन्वयक दल प्रतिदिन इस संबंध में प्रतिवेदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी को भी भेजने का कार्य करेगी.

