रांची: गुरू गोविंद सिंहजी के 353वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुनानक स्कूल में दीवान सजाया गया. सुबह दस बजे दीवान सजने के बाद शबद-कीर्तन और पाठ चलता रहा. सुबह से ही संगतों का प्रकाशोत्सव में आने का सिलसिला शुरू हो गया.
संगतों ने गुरूग्रंथ साहेब को मथा टेकने के बाद शबद-कीर्तन और पाठ में हिस्सा लेकर अपने को निहाल किया. जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर आरंभ हुआ. इसमें संगतों के साथ सभी समुदाय के लोग शामिल होकर लंगर चखा.

