चतरा: तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से झारखंड के करीब 12 सौ मजदूर आज रात 11 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेंगे. स्पेशल ट्रेन एलईपी से आ रहे इन मजदूरों में 36 मजदूर चतरा जिले के भी हैं. जिन्हें हटिया स्टेशन पहुंचने के बाद स्क्रीनिंग के बाद जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्पेशल बस से चतरा लाया जाएगा. यहां पहुंचने के बाद फिर से उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग कराई जाएगी.
डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजदूरों के रांची पहुंचने के बाद चतरा आने में परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने दो अलग-अलग बसों की व्यवस्था की है. बसों की व्यवस्था राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप से मजदूरों को बचाने के उद्देश्य किया गया है.
उपायुक्त ने बताया कि मजदूरों के रांची पहुंचने पर सबसे पहले उनकी बॉडी स्क्रीनिंग रांची में होगी, उसके बाद उन्हें चतरा लाया जाएगा. चतरा पहुंचने के बाद पुनः उनकी स्क्रीनिंग होगी. उसके बाद उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा. ये सभी मजदूर रोजगार के तलाश में तेलंगाना गए थे, जहां लॉकडाउन के कारण फंसे हुए थे.

