BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

365 पर सिमटी भारत की पहली पारी, सुंदर 96 पर नाबाद

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
365 पर सिमटी भारत की पहली पारी, सुंदर 96 पर नाबाद

BIRMINGHAM, ENGLAND - JUNE 30: Ben Stokes of England plays a reverse sweep as MS Dhoni of India looks on during the Group Stage match of the ICC Cricket World Cup 2019 between England and India at Edgbaston on June 30, 2019 in Birmingham, England. (Photo by Clive Mason/Getty Images)

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट में भारत की पहली पारी 365 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत ने पहली पारी में 160 रनों की लीड ले ली है.

भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 101 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 96 रन की शानदार पारियां खेलीं. सुंदर ने पहले पंत के साथ मिलकर 113 रन और उसके बाद अक्षर पटेल के साथ मिलकर 106 रन की साझेदारियां कीं.

इंग्लैंड के पहली पारी में 205 रन के जवाब में खेलने उतरी भारत के एक समय 146 रन पर ही 6 विकेट गिर गए थे. तब भारत काफी मुश्किल में लग रही थी. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स को 4 और जेम्स एंडरसन को 3 सफलताएं मिलीं. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 295 रन बना लिए थे. कल का खेल खत्म होने तक वाशिंगटन सुंदर (60) और अक्षर पटेल (12) नाबाद थे. दोनों ने तीसरे दिन तेजी से रन बनाए. लेकिन कुल मिलाकर भारत तीसरे दिन के खेल में 70 रन ही जोड़ पाया.

एक समय लग रहा था कि वाशिंगटन सुंदर आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे. लेकिन तभी नॉन स्ट्राइकर एंड पर अक्षर पटेल रन आउट हो गए. उनके बाद खेलने उतरे ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज भी जल्द ही बिना खाता खोले चलते बने. इस तरह सुंदर अपने करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए. हालांकि महज चौथे टेस्ट में खेल रहे सुंदर के खाते में 3 अर्धशतक हो चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, रसोई गैस पर बदला ये नियम

Next Post

काला हिरण मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से मिली ये राहत, जोधपुर कोर्ट को जारी किया नोटिस

Next Post
काला हिरण मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से मिली ये राहत, जोधपुर कोर्ट को जारी किया नोटिस

काला हिरण मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से मिली ये राहत, जोधपुर कोर्ट को जारी किया नोटिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d