गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात विकासखंड मैथा की कई ग्राम सभाओं में अभी तक पंचायत भवन नहीं थे. अधिकतर पंचायत भवन पंचायत की बैठकों व अन्य सरकारी भवन में आयोजित करना पड़ता था. अब इस समस्या से प्रधानों को जूझना पड़ेगा. मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह की पहल पर 37 ग्राम सभाओं का प्रस्ताव पास हो गया है. करीब 37 लाख से यह पंचायत भवन बनेंगे. जिसमें एक ग्राम सभा का पैसा पास होकर काम भी शुरू हो गया है.
मैथा विकास खंड के खलकपुर, रावतपुर बड़ागांव, गहलो जर्बी, जुगराजपुर शिवली, भुजपुरा, नौबस्ता, प्रतापपुर खास, टिकरी, सुनवर्षा, कैरानी, छतेनी, मदारपुर गाजीउद्दीन, अलियापुर, करोम, कैलई, निवादा देवराय, लमहरा, जसवन्तपुर, देवीपुर, मरहमताबाद, औरंगाबाद, कडरी, हथिका, तातमऊ, औंगी, अरशदपुर, निहुटा, रास्तपुर, भेवान, जैतपुर शिवली, सरैयां, बरार, रैपालपुर ग्राम सभाओं में पंचायत भवन नहीं थे. जिससे ग्राम पंचायत की होने वाली बैठकों को दूसरे सरकारी भवनों में आयोजित करना पड़ता था.
जिले के सीडीओ ने पहल कर इन 37 ग्राम सभाओं में पंचायत का प्रस्ताव सहायक विकास अधिकारी हरिओम प्रसाद ने बताया कि मकरन्दपुर बन्था, टोडरपुर में काम शुरू हो गया है.
खंड विकास अधिकारी सचिदानंद प्रसाद ने बताया कि तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है. एक पंचायत भवन को 9.99 लाख मिलेंगे. जिसमें आधा मनरेगा योजना स्व आधा राज्यवित्त से स्वीकृत होगा. सभी ग्राम सचिवों व प्रधानों से काम शुरू करने को कहा गया है.

