BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पलामू जिले में 37 योजनाओं का हुआ उद्घाटन, 3 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
पलामू जिले में 37 योजनाओं का हुआ उद्घाटन, 3 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

5 हजार 506 लाभुकों के बीच हुआ परिसंपत्तियों का वितरण, 7 हजार 508 लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री आवास

मेदिनीनगर: 29 दिसंबर  को वर्तमान राज्य सरकार 1 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में मौजूद शिवाजी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित किए गए कार्यक्रम में  पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे. कार्यक्रम की शुरुआत रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण से हुई. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के कई 

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. साथ ही साथ कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया गया. 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई. जिला स्तरीय कार्यक्रम में  मंत्री   मिथिलेश ठाकुर के द्वारा कुल 8640.242 करोड़ की लागत के 37 योजनाओं का सामूहिक उद्घाटन किया गया. साथ ही साथ 3115.06 करोड़ के 3 योजनाओं का शिलान्यास सामूहिक तौर पर किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिले के 15 हज़ार 506 लाभुकों के बीच 82.36 करोड़ राशि की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. वही 7 हज़ार 508 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास से आच्छादित किया गया.

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोगों के सपनों को साकार करने की दिशा में वर्तमान सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आखिरी पंक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिए सभी मंत्री, अधिकारी के साथ निरंतर बैठक कर हैं. इसके अलावा विपक्ष के नेताओं के साथ निरंतर मंत्रणा कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर एक बहुत बड़ा तोहफ़ा अपने कार्यों के कारण  मुख्यमंत्री को मिला है जिससे पूरा राज्य आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. मुख्यमंत्री को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यायन देने के लिए आंमत्रण प्राप्त हुआ है. पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं अन्य जिलों में जो लाखों मजदूर भाई कोरोना जैसे समय में आये थे सरकार के निर्देश के आलोक में सभी के लिए भोजन तथा पानी की व्यवस्था की.

मुख्यमंत्री दीदी किचन चलाकर प्रवासी मजदूरों के लिए खाने पीने का व्यवस्था किया गया. आपूर्ति विभाग से उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया. बहुत सारे मजदूरों को माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहली रेलगाड़ी से ही राज्य में लाया गया. पलामू प्रमंडल के ऐसे लोग जो अंडमान निकोबार तथा लेह, लद्दाख जैसे जगहों पर फंसे थे उन्हें हवाई जहाज से अपने प्रदेश में लाने का कार्य मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया. इसके अलावा जिलों में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से किसानों को धान क्रय करने में आसानी हो रही है.  

वर्तमान सरकार में ऐसे योजनाओं का चयन किया जा रहा है जिससे राज्य वासियों को सीधा लाभ मिल सके. बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, दीदी बाड़ी किचन जैसी योजनाओं के वर्तमान में लाभ तो हो ही रहा है, इसके दूरगामी परिणाम भी सुखद होंगे.

सभी जिले के उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं लाभकारी योजनाएं के बारे में लोगों को जागरूक करें जिसका लाभ आम जनता को मिल सके. इसके अलावा वर्तमान सरकार में सभी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है. 

वर्तमान सरकार जो कहती है वह करने में विश्वास रखती है. किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना पाइप लाइन में है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाभुकों के बीच किया गया ऋण व परिसंपत्तियों का भी वितरण

Next Post

सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करना सबसे बड़ा फैसला: रामेश्वर उरांव

Next Post
हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला

सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करना सबसे बड़ा फैसला: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d