BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीर से 370 हटाया गया था, उस्तरा नहीं: गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
कश्मीर से 370 हटाया गया था, उस्तरा नहीं: गिरिराज सिंह

कश्मीर से 370 हटाया गया था, उस्तरा नहीं: गिरिराज सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से एक बार ऐसा कुछ कहा है, जिस पर विवाद पैदा हो सकता है. उन्होंनें इस बार इस बार जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा है. दरअसल, इन दिनों उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी काफी बड़ी दाढ़ी दिख रही है, इसी तस्वीर पर तंज करते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया था… उस्तरा नहीं.

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट शेयर किया है. इसमें ममता बनर्जी उमर की तस्‍वीर के साथ लिखा है, ‘मैं इस फोटो में उमर को पहचान नहीं सकी, मैं बहुत दुखी हूं. दुर्भाग्‍य है कि हमारे लोकतांत्रिक देश में ऐसा हो रहा है. इसका अंत कब होगा?’

मालूम हो कि उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सोशल मीडिया पर आई थी, ममता बनर्जी की ही तरह डीएमके चीफ एमके स्टालिन में उमर अब्दुल्ला की तस्वीर को देखकर कहा था कि मैं बहुत व्यथित हूं.

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सोमवार को ट्विटर के जरिए उमर अब्दुल्ला की रिहाई की मांग करते हुए लिखा था कि फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य कश्मीरी नेताओं के लिये समान रूप से चिंतित हूं जो बिना मुकदमे या तय प्रक्रिया के पालन के हिरासत में हैं. केंद्र सरकार को तत्काल सभी राजनीतिक बंदियों को बरी करना चाहिए और घाटी में सामान्य हालात बहाल करने चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस का कहर: चीन में अब तक 106 की मौत

Next Post

बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

Next Post
बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d