धनबाद:- 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज पथ निर्माण विभाग तथा पथ प्रमंडल द्वारा सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक और बैंक मोड़ के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.
इस जागरूकता अभियान में पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर श्री जितेंद्र सिंह, कनीय अभियंता अनिल कुमार, अशोक कुमार, मिथिलेश कुमार, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर आर. वर्मा, यातायात एएसआइ अशोक यादव एवं सड़क सुरक्षा सेल डीपीआइयू के सदस्य प्रदीप कुमार, पुष्कर कुमार, सुदीप तिग्गा उपस्थित रहे. साथ ही बिना हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग करनेवाले चालकों को अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर उनसे सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों के प्रति सदा जागरूक रहने का अपील किया.
दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार के नेतृत्व में श्रमिक चौक तथा महुदा चेकपोस्ट के पास एवं इंस्पेक्टर राजेश्वर वर्मा के नेतृत्व में भी शहर के अलग अलग स्थानों पर वाहन जाँच अभियान चलाया गया.
दोनो स्थानों के अभियान में जिला परिवहन की ओर से सड़क सुरक्षा सेल डीपीआइयू टीम भी शामिल हुए. अभियान में 38 लोगों का चालान काटा गया तथा 8 लोगों का ड्राइविंग लाइसेन्स जब्त कर कार्रवाई की गई.

