BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

38 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 764

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
38 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 764

38 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 764

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में बुधवार को एक बार फिर से 38 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. 8 ताजा मामले सिमडेगा और 6 कोरोना मरीज पलामू से सामने आए हैं, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं सरायकेला में 9, रामगढ़ में पांच और लातेहार में तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई.

ये सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राजधानी रांची से भी एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है. कोरोना पॉजिटिव युवक रांची के कोकर इलाके का रहने वाला है, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है. वह बीते 26 मई को मुंबई से रांची आया था और अपने घर पर होम क्वारंटाइन में था.

इधर, सिमडेगा जिले में भी आठ नये कोविड-19 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के कुरडेगा और बानो थाना क्षेत्र से मिले हैं. ये सभी प्रवासी श्रमिक है और विभिन्न राज्यों से लौटने के बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चौबीस हो गयी है.

इधर, दुमका में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज बिना इलाज के ठीक हो गये हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि इन दोनों के सैंपल 19 मई को ही लिये गये थे. दोनों की रिपोर्ट आयी, जिसमें उन्हें संक्रमित पाया गया. रिपोर्ट आने के बाद ट्रूनेट से दोनों की जांच की गयी, जिसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

इधर बोकारो के गोमिया में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. इटकी लैब से 8 सिमडेगा के अलावा अभी और 5 की पुष्टि की गई है. इसमें 3 लातेहार, 1 पलामू और 1 गुमला के मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 764 पर पहुंच गई है. पलामू में कुल 6 मामले मिले. कोडरमा और रामगढ़ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPA के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय: कांग्रेस

Next Post

पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने शराब पी-पीकर दी जान

Next Post
पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने शराब पी-पीकर दी जान

पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने शराब पी-पीकर दी जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d