अशोकनगर: जिले में 01 जून 2020 से 31 जुलाई तक 398.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है.
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 31 जुलाई 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 561.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 387.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 351.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 294.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.
बीते 24 घंटे में 06.50 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे तक 06.50 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 02.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 00.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 23.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 01.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

