चार पशुओं के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार
चतरा:- चतरा पुलिस को आज दोहरी सफलता हाथ लगी है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सैट और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर से सटे कठौतिया मंदिर इलाके से 2 किलो 800 ग्राम गिला अफीम के साथ वीरू साव नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने अफीम खरीद बिक्री को लेकर रखा 32 हजार रुपये नगद, एक बाइक और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
वहीं दूसरी ओर शहर के जतराहीबाग इलाके से तस्करी के लिए मारुति कार में भरकर भेजे जा रहे चार मवेशियों के साथ एक गौ तस्कर को दबोचा है. गिरफ्तार गौ तस्कर मो.सरताज शहर के सहादत चौक का रहने वाला है.
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया ने बताया कि गौ तस्कर के द्वारा मवेशियों को मारुति ओमनी कार में ठूसकर तस्करी के लिए भेजा जा रहा था. मौके से पुलिस ने ओमनी कार भी जप्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि अफीम तस्करों और गौ तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा.

