BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 मई से SC में कामकाज सामान्य करने की शुरुआत

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
4 मई से SC में कामकाज सामान्य करने की शुरुआत

4 मई से SC में कामकाज सामान्य करने की शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. वहीं, लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही गृह मंत्रालय ने जोन के हिसाब से दिशा-निर्देश और शर्तों के साथ छूट का भी ऐलान किया है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट कोर्ट भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना काम कर रहा है.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, सोमवार से डिप्टी रजिस्ट्रार और उनसे ऊपर के दर्जे के अधिकारी अपने दफ्तर में आएंगे. सरकारी दफ्तरों में उच्च अधिकारियों की उपस्थिति और कामकाज संभालने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद ये कदम सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने उठाया है.

हालांकि, अभी जज कोर्टरूम में बैठकर सुनवाई नहीं कर रहे हैं. वर्चुअल कोर्ट यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई जारी रहेगी.

वहीं, बीते दिनों कोरोना लॉकडाउन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कामकाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ई-कमेटी के प्रमुख जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की ओर से कहा गया था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत का काम ठीक चल रहा है.

उन्होंने कहा था कि सर्वोच्च अदालत अब इस बात पर विचार कर रही है कि डॉक्यूमेंट्स को ई-फाइलिंग के जरिए फाइल किया जा सके, ताकि क्लर्क को अदालत में आने की जरूरत ना पड़े. इसको लेकर ट्रायल चल रहा है.

बता दें कि 25 मार्च से सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया है. पहले लॉकडाउन की समय सीमा 14 अप्रैल तक थी. उसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया था. वहीं अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3.0 करते हुए दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है. यानी अब देशव्यापी लॉकडाउन 17 अप्रैल तक रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विदेश में फंसे भारतीय को सरकार को अवश्य लाना चाहिए: कांग्रेस

Next Post

NCERT RIE 2020: B.Ed-M.Ed में आवेदन की तारीख बढ़ी आगे

Next Post
NCERT RIE 2020: B.Ed-M.Ed में आवेदन की तारीख बढ़ी आगे

NCERT RIE 2020: B.Ed-M.Ed में आवेदन की तारीख बढ़ी आगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d