BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 मार्च से धनबाद रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की होगी ट्रू-नाट से कोरोना जांच

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
4 मार्च से धनबाद रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की होगी ट्रू-नाट से कोरोना जांच
Share on FacebookShare on Twitter

जांच से बचने के लिए चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
। देश के महाराष्ट्र, केरल सहित अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए आगामी 4 मार्च 2021 से धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले हर यात्री की ट्रू-नाट (ट्रू – न्यूक्लिक एसिड एमप्लीफिकेशन टेस्ट) से जांच करने का निर्देश दिया है।


इसको लेकर आज उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि धनबाद में अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उनकी तथा जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए कोरोना जांच जरूरी है। अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना हो सकती है। इसलिए धनबाद रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की ट्रू-नाट से जांच की जाएगी।


जांच के क्रम में कोरोना पॉजिटिव यात्री का कोविड उपचार शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार रेलवे एवं आरपीएफ के कई जवान ऐसे यात्रियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए थे। कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर 4 मार्च से जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार टेस्टिंग से बचने के लिए कई यात्री चेन पुलिंग करके ट्रेन से उतर जाते थे और अपने घर चले जाते थे। इस बार जिला प्रशासन एवं रेलवे ने मिलकर पुख्ता इंतजाम और तैयारी की है। बिना जांच किए घर जाने वाले यात्रियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अमर प्रसाद, एनडीसी अनुज बांडो, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, डॉ राजकुमार सिंह, शुभम सिंघल, नितिन कुमार, डॉ राजकुमार सिंह, सीआइटी एसएन झा, संजय कुमार झा व अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धर्मगुरु बंधन तिग्गा और पत्रकार रविप्रकाश को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता

Next Post

रघुवर दास ने एमजीएम अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया

Next Post
रघुवर दास ने एमजीएम अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया

रघुवर दास ने एमजीएम अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d