BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका रेड्डी दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in समाचार
प्रियंका रेड्डी दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नारी के बिना इस सृष्टि की कल्पना भी नामुमकिन है. शक्ति स्वरूपा दुर्गा ,काली तो घर घर पूजी जाती है ,पर क्या हम सच में इन शक्ति स्वरूपा देवी को पूजने लायक है. एक तरफ जहां हम इनके चरणों में अपना शीश झुकाते है वहीं दूसरी तरफ सरेआम उन्हें निर्वस्त्र कर उनका अपमान करते है.

दिल्ली का नर्भया काण्ड हमारे दिलो दिमाग से शायद ही कभी जाए तब तक इसी बीच वैसी ही घटना एक बार फिर से हैदराबाद में दिखी है. हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक (27)के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया. इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया.

जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया. यहां के शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं.

इस पशुचिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबाद-बंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था. इस पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी इस बड़ी बहन से बात हुई थी.

उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकली होने की बात कह कर मदद की पेशकश की थी. जब छोटी बहन ने दोबारा नौ बजकर 44 मिनट पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. पीड़िता का शव टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पाया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कई आरोपों में 3 सिपाही निलंबित और 5 सिपाही लाइन हाजिर

Next Post

20 साल की लड़की का शव बरामद, परिवार ने ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

Next Post
20 साल की लड़की का शव बरामद, परिवार ने ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

20 साल की लड़की का शव बरामद, परिवार ने ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d