गिरिडीह: घंघरी टोल प्लाजा के चार कर्मियों को डुमरी पुलिस ने जेल भेज दिया है. बीते दिन ट्रक चालक के साथ मारपीट कर छिनतई करने के मामले में हिरासत में लिए गए घंघरी टोल प्लाजा के चार कर्मियों को हिरासत में लिया था.
टोल कर्मियों ने ट्रक चालक पर टॉल टैक्स भुगतान किए बिना वहां से भागने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी.

