रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला से लदे एक 12 चक्का ट्रक और एक 709 टर्बो वाहन को जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के कोयला तस्करी पर सख्त रुख के बावजूद तस्कर अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे है. अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को किसी भी हाल में अवैध तस्करी रोकने का फरमान सुनाया था इसके बावजूद जिले में कोयला तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रकों को अवैध कोयले के साथ बरामद किया गया है. उन्होंने बताया पुलिस अवैध कोयला की तस्करी रोकने के लिए लगातार सक्रिय है. कोयला तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए 709 टर्बो वाहन में कोयले के ऊपर ईट रखा था. कोयला तस्कर पुलिस को झांसा देने के लिए नित्य नए तरीके अपना रहे है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया इस मामले में कांड दर्ज कर तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की जा रही है.

