BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में सामूहिक दुष्कर्म, फिर सिर मुंड़वाकर घुमाने के मामले में 4 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
बिहार में सामूहिक दुष्कर्म, फिर सिर मुंड़वाकर घुमाने के मामले में 4 गिरफ्तार

4 arrested in Bihar for gangrape, then shaving their heads

Share on FacebookShare on Twitter

गया : बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और फिर न्याय मांगने के लिए पंचायत में पहुंची पीड़िता को दोषी करार देकर उसके सिर के बाल मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मोहनपुर के थाना प्रभारी रविभूषण ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पंचायत में सिर मुंडवाकर गांव में सजा देने वालों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त की शाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की अपने घर से बाहर निकली थी, कि एक चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने उसे अपने वाहन पर बैठा लिया और उसे वहां से कहीं लेकर चले गए.

आरोप है, कि इन सभी छह लोगों ने लड़की से दुष्कर्म किया और उसके बाद वे उसे पंचायत भवन की छत पर छोड़कर भाग गए. पीड़िता ने महिला थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी और दूसरे दिन किसी ने पीड़िता को देखा और उसकी सूचना उसके घर वालों को दी. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है.

पीड़िता की मां का आरोप है, कि जब वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 21 अगस्त को पंचायत में हाजिर हुई, तब पंचायत के लोगों ने पीड़िता को ही गलत साबित करते हुए उसके सिर के बाल मुंडवाकर गांव में घुमवाया. पीड़िता अपने परिजनों के साथ किसी तरह रविवार को पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई.

गया महिला थाने की प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने मंगलवार को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद, जबकि अन्य पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पंचायत में उपस्थित लोगों के खिलाफ मोहनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पंचायत के छह सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है. मोहनपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र : गैस सिलिंडर में लगी आग, टला हादसा

Next Post

झारखंड में प्रशांत के सहारे मैदान फतह करने की जुगत में जद-यू ‘रणनीतिकार’

Next Post
झारखंड में  प्रशांत के सहारे मैदान फतह करने की जुगत में जद-यू ‘रणनीतिकार’

झारखंड में प्रशांत के सहारे मैदान फतह करने की जुगत में जद-यू 'रणनीतिकार'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d