BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफीम तस्करी के मामले में दो महिला सहित 4 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक सदस्य लेवी के 34000 गिरफ्तार

जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक सदस्य लेवी के 34000 गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

कार की डिक्की से साढ़े 7 किलो अफीम बरामद

कोडरमा:- अफीम तस्करी के आरोप में तिलैया पुलिस ने रविवार को एक कार पर सवार ड्राइवर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं भी हैं. जब्त कार से साढ़े 7 किलो अफीम की बरामदगी की गई जिसकी कीमत लाखों रुपए की बताई गई है. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिल रही थी कि चतरा जिले से कुछ ड्रग्स तस्कर कोडरमा स्टेशन से ट्रेन के जरिए पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में अफीम की तस्करी धड़ल्ले से कर रहै हैं. सूचना के बाद एसपी वकारीब लगातार इस पर नजर बनाए हुए थे. रविवार की सुबह एसपी डॉ वकारीब को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की ओर से एक सफेद मारुति स्विफ्ट कार न जेएच01सीके 5890 में अफीम तस्कर तिलैया की ओर आ रहे है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस जवान सुभाष चौक पर गाड़ी का आने का इंतजार कर रहे थे. करीब 7ः30 बजे सुभाष चौक पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी. नजदीक आने पर पुलिस ने वाहन को हाथ देकर रोकने का इशारा किया पर वाहन चालक गाड़ी को रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूर पर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान वाहन पर दो पुरुष और 2 महिला बैठी थी जिनमे एक महिला के साथ गोद मे छोटा बच्चा भी था. वहीं वाहन के डिक्की में रखा एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया हुआ चार पैकेट अफीम बरामद किया गया. इसका वजन करीब साढ़े 7 किलो था. पुलिसिया पूछताछ में कार पर सवार आरोपी गिद्धौर चतरा निवासी सुरेश यादव, सुधीर डांगी, सिमरिया निवासी जमनी देवी, रीता देवी ने बताया कि जब्त अफीम गिद्धौर चतरा निवासी संतोष यादव पिता जगदीश यादव का है. उसी के कहने पर वे लोग अफीम को पंजाब पहुंचाने जा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल भी जब्त किए हैं. इसके एवज में उन्हें पैसे भी मिले थे. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी सुरेश यादव संतोष यादव का अपना भाई है. बताया जाता है संतोष यादव के खिलाफ कोडरमा रेल थाना सहित कई थानों में प्राथमिकी भी दर्ज है. मामले में तिलैया थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 65/21) दर्ज कर चारों को कोडरमा जेल भेजे जाने की कार्यवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंबे अरसे बाद चतरा मे फिर कोरोना ने मारी इंट्री, हड़कंप

Next Post

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगी और कमी?

Next Post
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगी और कमी?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगी और कमी?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d